राज्य

महान स्वतंत्रता सेनानी हरफूल यादव को भिवानी रखेगा हमेशा याद: महेन्द्र पाल यादव

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्र पत्र से किया था सम्मानित

भिवानी, 5 दिसंबर। स्थानीय ढाणी चरखान पतराम गेट निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी हरफूल सिंह यादव को भिवानी जिल हमेशा याद रखेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए संघर्ष में लगा दिया जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  महेन्द्र पाल यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी हरफूल सिंह यादव की 49वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी हरफूल यादव का निधन 5 दिसंबर 1975 को हुआ था। उन्होंने बताया कि हरफूल सिंह यादव को बहादुरी व भारत माता को आजाद करवाने के लिए 15 अगस्त 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की और से ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया था। इस अवसर पर रणबीर सांगवान, सुरजभान बामला, रामपाल यादव, रामअवतार गुप्ता, धर्मपाल ग्रेवाल, बिजेन्द्र कोंट, सुभाष बामला, राजेश रोहनात, प्रकाश धनाना, सुरेश किराड़, सतबीर भैणी, चत्तर जीता खेड़ी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button