राज्य

महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की 136वीं जयंती पर किया नमन

भिवानी, 3 दिसंबर। अविभाजित भारत की ब्रिटिश बंगाल प्रेसीडेंसी के गांव मोहोबनी जिला मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में 3 दिसंबर 1889 को जन्में महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की 136 वीं जयंती पर नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई थी। खुदीराम बोस जब बहुत छोटे थे तभी उनके माता पिता का निधन हो गया था और उनकी बड़ी बहन ने उनका लालन पालन किया था। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो कर कई बार जेल भी गए। उन्होंने हाथ में भगवद गीता लेकर हँसते हँसते फांसी के फंदे पर चढक़र इतिहास रच दिया। इस अवसर पर सुरजभान बामला, रणबीर सांगवान, रामअवतार गुप्ता, धर्मपाल ग्रेवाल, बिजेन्द्र कोंट, सुभाष बामला, रामपाल यादव, राजेश रोहनात, प्रकाश धनाना, सुरेश किराड़, सतबीर भैणी, चत्तर जीता खेड़ी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button