Crimeदेश-दुनियाबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर दिन दहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

महेंद्रगढ़।
बस स्टैंड पर दिनदहाड़े गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई। यह वारदात जमीनी विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान गांव खुडाना निवासी मुन्नी के रूप में हुई है। इस वारदात में महिला के पति दिनेश की जान बच गई, जबकि उनकी पत्नी को हमलावरों ने गोली मार दी।

दिनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने भतीजे रोहित और उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत आकोदा पुलिस चौकी में दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों को महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाने में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बयान दर्ज कराने के बाद, जब दिनेश और उनकी पत्नी वापस गांव खुडाना लौट रहे थे, तो बस स्टैंड पर उनकी पत्नी पर हमला हुआ और गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button