Lifestyle
Trending

मास्टर भगवान सिंह यादव ने पना संपूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए अ समर्पित किया

मास्टर भगवान सिंह यादव के आकस्मिक निधन ने समाज को एक ऐसे कर्मयोगी से वंचित कर दिया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। महेन्द्रगढ़ रोड स्थित उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने उनकी लोकप्रियता को प्रमाणित किया।
यादव जी का जीवन महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समर्पित था। उन्होंने क्षेत्र में कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके प्रयासों से स्थापित बालिका विद्यालय आज भी सैकड़ों छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
शोक सभा में उपस्थित प्रमुख शिक्षाविदों ने बताया कि यादव जी का दृढ़ विश्वास था कि महिला शिक्षा से न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज प्रगति करता है। उन्होंने महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
महेन्द्रगढ़ रोड स्थित उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वर्गीय यादव जी के व्यक्तित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज के उत्थान में किए गए अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित किया।
इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, रणजीत चौटाला पूर्व मंत्री, कृष्णा गहलोत विधायक और रामफल कुंडू पूर्व विधायक ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।
इसके अलावा प्रदेश संघ प्रमुख श्री प्रताप सिंह, कंवर सिंह यादव विधायक, राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, प्रेम सिंह बाजौर पूर्व विधायक नीमकाथाना, बलवान सिंह बहरोड़, डॉ अरविंद यादव चैयरमेन, गोपाल शरण गर्ग पूर्व चेयरमैन, मोहित यादव बहरोड़, विनय यादव सेवानिवृत्त आईएएस, सत्यपाल दहिया पूर्व चेयरमैन, सुरेश पटीकरा, पृथ्वीराज यादव एडवोकेट, भाई राम सिंह यादव पूर्व जिला प्रमुख, प्रो रामबिलास शर्मा पूर्व मंत्री के भाई राजू शर्मा, हरिश चैयरमेन, महेंद्र यादव रात्ता, संजीव उप प्रधान नारनौल, बजरंग गर्ग, विजय सिंह चैयरमेन कनीना, महेश घाटाशेर, कविता यादव रेवाड़ी, प्रो सुमेर सिंह, प्रो बीर सिंह, संदीप रामबास, मोहित यादव कोसली, लक्ष्मी सैनी, रोहतास रावत, पवन खैरवाल, मोहन पार्षद, कमल पार्षद, राजू कमानिया, गुगन गुरावला, जगदेव चैयरमेन, धर्मबीर प्रधान, दिनेश सैनी, युधिष्ठिर मेजर ईश्वर सिंह और राजकुमार मेई सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, नम्बरदार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button