Lifestyleबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending

माता सती वैलफेयर समिति के प्रधान सिकंदर गहली ने जन्मदिन पर की गोसेवा

न्यूज, नारनौल। माता सती वैलेफेयर समिति के प्रधान सिकंदर गहली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिंघाना रोड पर गांव रघुनाथुपरा स्थित नंदीशाला में गऊओं को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई। इस मौके पर नगर पार्षद संदीप भांखर ने सिकंदर गहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये जनहित कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहते हैं। गऊओं की सेवा करना, रक्तदान शिविर लगाना, पेड़ पौधे लगाना आदि परोपकार के कार्य करते रहते हैं और ईश्वर की इन पर सदैव कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गऊओं की सेवा करने से बड़ा पुण्य मिलता है। गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है तथा गऊओं की सेवा से इन सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि सभी लोगों को अपने विशेष अवसरों पर जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अपने पूर्वजों की याद में इस तरह के पुण्य कर्म करते रहना चाहिए।

इस मौके पर प्रधान सिकंदर गहली ने सभी साथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वीरेंद्र घाटासेर, संजय यादव, दीपक यादव, कृष्ण यादव, कुलदीप यादव, प्रवीण कुमार, हनुमान, सुनील एवं ओविन आदि मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर गऊओं को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और गोमाताओं का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button