ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले, सत्ता के लालच में कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़, 10 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को लगता है कि कांग्रेस के साथ मिलकर दुबारा फिर से सत्ता में आ जाएँ। लेकिन दिल्ली की जनता सब जानती है। सत्ता के लालच में श्री केजरीवाल अब कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं जिसको वह पहले कभी गालियां देते थे।

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में पत्रकारों द्वारा श्री अरविंद केजरीवाल के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री केजरीवाल ने झूठ की दुकान खोल रखी है और अपना उल्लू साधने के लिए वे सारी बातें करते हैं। उन्होंने संकल्प लिए था कि दिल्ली प्रदेश के लोगों की सेवा करूँगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों की सेवा तो छोड़ दी, अपनी सेवा कर ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ किया गया एक वायदा को भी पूरा नहीं किया। जिस प्रकार का उनका शासन रहा है उन्होंने लोगों को प्रताड़ित किया। केवल झूठे वायदे करके वोट लेने का काम किया।

०००

Related Articles

Back to top button