ब्रेकिंग न्यूज़

भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन

भिवानी, 12 सितंबर : विधानभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन वीरवार को प्रिया असीजा ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र भरा। बता दे कि प्रिया असीजा पिछले कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी है। वे भाजपा महिला मोर्चा में जिला अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी है। इसके अलावा वे सामाजिक संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवाएं भी समय-समय पर करती रही है।

 

नामांकन पत्र भरने के बाद प्रिया असीजा ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं हित एवं उत्थान की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यदि समाज की महिलाएं मजबूती होंगी तो निश्चित तौर पर राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। इस उद्देश्य को लेकर वे राजनीति के क्षेत्र में आना चाहती है। प्रिया असीजा ने कहा कि इसके अलावा यदि उन्हे मौका मिलता है तो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाई जाएंगी। प्रिया असीजा ने कहा कि अब वे जल्द ही जनसंपर्क अभियान चलाएंगी तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक उनकी जनहित की सोच व कार्य की रणनीति से चर्चा करेंगी।

Related Articles

Back to top button