ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बने शंकर धूपड़

सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में है जोश : शंकर धूपड़

भिवानी, 21 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने को लेकर सदस्यता अभियान चलाया हुआ है तथा भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा प्रदेश की टोली का गठन किया गया है। भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली में शंकर धूपड़ को सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्ति किया है। शंकर धूपड़ के अलावा रामेश्वर चौहान, यतिंद्र राव, राजकुमार कटारिया, प्रतिभा सुमन को सदस्तया अभियान का सदस्य नियुक्त किया गया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि शंकर धूपड़ को नई जिम्मेवारी मिलने से जिला के समस्त पदाधिकारियों में खुशी है तथा उनका कहना है कि शंकर धूपड़ को सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर इस अभियान को अब गति मिलेगी तथा जल्द ही भाजपा जिला के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी। वही अपनी नियुक्ति पर सदस्यता अभियान के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक शंकर धूपड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली एवं प्रदेश संगठन महामंत्री फणिनंद्रनाथ शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा संगठन की मजबूती रहा है। जिसके लिए वे हमेशा प्रयासरत्त रहे तथा अब नई जिम्मेवारी के साथ उनमें नई ऊर्जा एवं जोश का संचार हुआ है। धूपड़ ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता में जोश है तथा पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩे का अभियान चलाए हुए है। उन्होंने बताया कि हरियाणा को 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से अब तक 11 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जा चुके है। धूपड़ ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बनना चाहता है तो वह 8800 002024 पर मिस कॉल करके भाजपा की सदस्यता ले सकता है। धूपड़ ने कहा कि सदस्यता लेने के बाद सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, जिससे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के पास डेडिकेटेड वोट बैंक तैयार होगा, जो पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button