राज्य

भाजपा शासनकाल में हरियाणा छू रहा है तरक्की के नए आयाम : जयसिंह वाल्मीकि

सीएम नायब सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने लिखी विकास की नई गाथा : जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, 05 दिसंबर : वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने वीरवार को गांव दांग में ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाने के लिए प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में तरक्की के नए आयाम छू रहा है। जिसके चलते प्रत्येक हरियाणवी को भाजपा के तीसरी बार के चयन के अपने फैसले पर गर्व जता रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा लागू की गई हर नीति जनहितैषी है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है, जिससे आमजन का जीवन स्तर सुधरा है तथा उन योजनाओं का लाभ सीधे रूप से आमजन तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ स्वयं का राजनीतिक स्वार्थ साधने का कार्य किया जाता था, जबकि भाजपा ने आमजन हित में कार्य किया। इस अवसर पर उमेश कुमार, रिसाल सिंह, शमशेर सिंह, मीनू, सीटू तंवर, रामफल तंवर, चांदीराम यादव, बाबूराम यादव, रीषिराम यादव, महाबीर सिंह सरपंच, धर्मबीर सिंह, प्यारेलाल यादव, बिंद्र, बहादुर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, उमेद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button