भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 दिसंबर तक बढ़ाया गया सदस्तया अभियान : शिवकुमार पाराशर
भाजपा सदस्तया अभियान को लेकर तोशाम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक
सदस्यता अभियान के साथ सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी हो चुका शुरू : शिवकुमार पाराशर
भिवानी, 11 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं आमजन के रूझान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व में सदस्यता अभियान को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जिसके तहत अब और भी अधिक लोगों तक सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा की नीतियां पहुंचाई जा सकेंगी। इसी के तहत बुधवार को गांव सुंगरपुर में तोशाम विधानसभा के मंडल अध्यक्षा व महामंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर पहुंचे तथा अध्यक्षता कैरू मंडल अध्यक्ष व पूर्व सरपंच उमेद गुर्जर ने की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महांत्री शिवकुमार पाराशर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान को बढ़ाया गया है, जिसके तहत अब कार्यकर्ता और भी लोगों को भाजपा से जोड़ सकते है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्राथमिक सदस्य बनाए जा रहे है। इसके साथ ही अब सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू हो चुका है तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान को भी सफल बनाने के लिए जी-जान जुट जाए। पाराशर ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी अहम भूमिका निभाई तथा लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत की। जिसके चलते भाजपा के सदस्यता अभियान को अपार सफलता मिली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भाजपा ना केवल देश,ब ल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान की तरह पार्टी के हर अभियान को इसी तरह से गति देकर मजबूत बनाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, मा. मुनीपाल, कुलदीप महला, शिवराम, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र संडवा, भाजपा कार्यालय सचिव राजेश धनखड़, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।