राजनीतिराज्य

भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने चलाया सदस्यता अभियान चलाया

पीएम मोदी व सीएम सैनी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यो से प्रभावित लोग ले रहे है सदस्यता : जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, 11 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान इन दिनों देश भर में शुरू हो चुका है, जिसके तहत भाजपा नेता जगह-जगह पर जाकर सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देशों पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने सोमवार को गांव दांगकलां में सदस्यता अभियान चलाया तथा अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रति लोगों में खासा उत्साह है तथा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में हुए विकास कार्यो को देखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और इसमें सदस्यों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 50 लाख तथा जिला में अढ़ाई लाख नए सदस्य जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है। भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩा है, ताकि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकें। इस अवसर पर सुंदर यादव, सतबीर यादव, कृष्ण यादव, विनोद यादव, नरेश पंघाल, ईश्वर यादव, राजसिंह यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button