भाजपा की विकासपरक नीतियों पर जनता का भरोसा, आगामी निकाय चुनावों में जीत का दावा
नरेंद्र राजपूत, चरखी दादरी। प्रदेश में हर वर्ग के लिए केवल बीजेपी ही काम करने में विश्वास रखती आई है और इसे पिछले लगातार दो कार्यकाल में साबित भी किया है। इसके चलते ही आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में पार्टी के उम्मीद्वार पूरी तरह से जीत हासिल करेंगे। हरियाणा में ट्रिपर्ल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य करवाएंगी। यह बात भाजपा प्रदेश मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रभारी लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को कही। वो आज दादरी नगर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी व प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. संजीव मडिया के कार्यलयों में पहुंच कर सभी को आगामी दिनों के लिए मार्गदर्शित किया। इस दौरान पटका पहनाते हुए बुके भेंट कर उनका स्वागत सभी ने किया। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से दादरी में सभी वर्गो ने मिलकर बीजेपी की विकासपरक नीतियों में अपना विश्वास दिखाते हुए उन्हें चुना है यही आगामी दिनों में पूरे हरियाणा के अलग अलग जगहो पर होने वाले विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में दिखाई देगा। वहां की जनता भी विकास को चुनेगी। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रीतू गोयल, सतीश बजाज, मुकेश बंसल, मोहन सैनी, ओमप्रकाश, रविंद्र, अधिवक्ता दिनेश, शिव कुमार जिंदल, अनिल यादव, अमित सैनी आदि थे।