Haryana 2024बिज़नेसराजनीति
Trending

फॉलो-अप भूपिंदर सिंह हुड्डा को भी नहीं थी अशोक तंवर की ज्वाइनिंग की जानकारी? राहुल गांधी की टीम ने लिखी ‘घर वापसी’ की परी स्क्रिप्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थेl यहाँ तक कि राहुल गांधी ने अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी की जानकारी स्टेट यूनिट को भी नहीं थी। कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्र ने बताया कि वह सीधे राहुल गांधी के संपर्क में थे और दल-बदल के बारे में फैसला बुधवार को लिया गया।
अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने की वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से X पर कहा गया कि कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने कहा कि अशोक तंवर की वापसी से दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button