ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यशख्सियत
Trending

   ‘‘पढ़ेगा हरियाणा, बढ़ेगा हरियाणा’’बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विद्यालय मुखियाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर होगी चर्चा

भिवानी,  24 दिसम्बर, 2024 :  ‘‘पढ़ेगा हरियाणा, बढ़ेगा हरियाणा’’ का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए परीक्षाओं का नकल-मुक्त संचालन अत्यावश्यक है। शिक्षा का स्तर भी तभी उन्नत होगा, जबकि बच्चे अपनी क्षमताओं के बल पर परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2025 में नकल रोकने के लिए प्रभावी उपायों पर चर्चा करने और उन्हें लागू करने के लिए सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों के मुखियाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस का निर्णय लिया गया है। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पारदर्शिता, अखण्डता और परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। नकल रहित परीक्षाओं के अलावा छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाकर नशामुक्त विद्यालय और नशामुक्त विद्यार्थी का लक्ष्य भी रखा गया है।
उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय मुखियाओं और सम्बन्धित विद्यालय के छात्रों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंस गूगल मीट/जूम के जरिए 13 चरणों मेें अलग-अलग समय पर की जाएगी। पहले चरण का आयोजन 26 दिसम्बर, 2024 को प्रात: 11:00 बजे किया जायेगा। अगले चरण के लिए विस्तृत कार्यक्रम प्रतिभागियों के साथ समय रहते साझा कर दिए जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विद्यालय के मुखिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र में शामिल हों। आमन्त्रण, एजेंडा और लॉगिन विवरण ई-मेल व व्हाट्सएप्प संदेशों के माध्यम से सभी सम्बन्धित मुखियाओं को समय-समय पर साझा किए जाएंगे। सभी संस्थाओं में एक समान दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए वीडियों कॉन्फ्रेंस में उपस्थिति अनिवार्य है।
उन्होंने आगे बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी सम्बन्धित को बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के हित में अपनाई गई नीतियों से अवगत करवाया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सकारात्मक सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button