Crimeब्रेकिंग न्यूज़

पांच बच्चों वाली दादी के साथ भागा 20 वर्षीय पोता !

🍁 *पांच बच्चों वाली दादी के साथ भागा 20 वर्षीय पोता*

करनाल: हरियाणा के करनाल में 20 वर्षीय युवक और 40 साल महिला के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। 40 वर्षीय महिला रिश्ते में युवक की दादी लगती है। महिला के पांच बच्चे भी है। महिला के घरवालों का आरोप है कि पोता अपनी दादी को लेकर फरार हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए युवक के चाचा ने बताया कि उनके भतीजे की उम्र केवल 20 साल है, जबकि महिला 40 साल की है और पांच बच्चों की मां है। वह रिश्ते में युवक की दादी लगती है। उनके भतीजे ने महिला से किसी प्रकार की बात करने की बात नहीं कही थी। उन्होंने बताया कि हमारा लड़का दुबई जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अब डेढ़ महीने से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

युवक के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने महिला पक्ष के लोगों पर मारपीट और झूठे आरोप लगाने की बात कही है। परिवार को शक है कि महिला पक्ष ने उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की है। वहीं महिला के परिवार वाले आरोप लगा रह है कि युवक उनकी पुत्रवधु को लेकर फरार हुआ है। उनके गहने भी अपने साथ ले गए है। उनका आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झूठ बोल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button