Haryana 2024
Trending

नहीं रहे समाज सेवी सूरजमल

वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र शर्मा और अनुज शर्मा के पिता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

जंगशेर राणा (चंडीगढ़)

चंडीगढ़। मेरठ सरधना के रहने वाले समाज सेवी श्री सूरजमल शर्मा का शनिवार शाम को निधन हो गया। वे धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और लंबे वक्त तक कांग्रेस में रहे।
सूरजमल शर्मा 75 वर्ष पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, अचानक शनिवार शाम को निधन हो गया।
श्री रामलीला कमेटी सरधना के संस्थापक सदस्य इसके साथ-साथ में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे। लंबे वक्त तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। लेखक और समीक्षक श्री शर्मा के लेख देश के प्रमुख अखबारों दैनिक हिंदुस्तान हिंदुस्तान हिंदुस्तान टाइम्स, जनसत्ता जैसे में लंबे वक्त तक छपे।

इसके अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र पर देश के तमाम गंभीर मुद्दों पर चर्चा में शामिल होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी श्रीमती सोनिया गांधी परिवार के बेहद नजदीक रहे। राजीव गांधी के निधन के बाद इन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उसके बाद भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लग रहे। शुरू से ही समाज सेवा का जुनून था। जिसके लिए इन्होंने ग्रेड वन अधिकारी की दो नौकरियां चयन होने के उपरांत त्याग दी थी। उनके परिवार में पीछे चार पुत्र और दो पुत्री का भरा पूरा परिवार हैं। सबसे बड़े पुत्र योगेंद्र शर्मा चंडीगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार हैं। दूसरे पुत्र अनुज शर्मा मेरठ में दैनिक जागरण में वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनकी अंतिम यात्रा गुजरान गेट चौराहा सरधना स्थित निवास से रविवार सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। अंतिम संस्कार दौराला रोड स्थित श्मशान में होगा।

Related Articles

Back to top button