नवदंपत्ति को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर बारातियों को पौधा भेंट कर किया विदा्र
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ओर पहल
भिवानी, 28 नवंबर : नवविवाहित जोड़े को उनके दांपत्य जीवन की शुरूआत से ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाना उन्हे पर्यावरण व समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का एहसास करवाता है। नवविवाहित जोड़े द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति ली गई शपथ ना कवेल विवाह के महत्व को बढ़ाती है, बल्कि समाज और पर्यावरण की भलाई के लिए यह एक सकारात्मक पहल भी है। इसी उद्देश्य के साथ पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करते हुए नवविवाहित दंपति प्रवीण नेहरा व ज्योति को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई। गांव झुप्पाकलां से गांव कुड़ल गई बारात में ज्योति के पिता अजय सिंह चौपड़ा ने सभी मेहमानों को एक-एक पौधा भेंट कर विदा किया। इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी हवलदारा लोकराम नेहरा ने कहा कि त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से वे नागरिकों को अधिक से अधिक पौधेंरोपण करने के लिए प्रेरित करते है, ताकि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को नियंत्रित किया जा सकें। लोकराम नेहरा ने कहा कि पौधा जीवन में नई शुरुआत और विकास का प्रतीक है। नवदंपत्ति के जीवन में इसे उपहार के रूप में देना उनके वैवाहिक जीवन की शुभकामनाओं को दर्शाता है। इस मौके पर प्रवीण के पिता रिटायर अधीक्षक दर्शनांद नेहरा ने कहा कि नवदंपत्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और शपथ दिलाकर पौधा वितरित करना एक सुंदर और प्रेरणादायक पहल है। इस तरह की गतिविधियां ना केवल नवजीवन की शुभकामनाएं व्यक्त करती हैं, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोडऩे का भी प्रतीक बनती हैं। नवंदपत्ति प्रवीण व ज्योति ने इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ हुई। उन्होंने इसे आने वाली पीढिय़ों के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा बनाने का आह्वान किया।