भिवानी, 20 दिसंबर। धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने प्रदेश के पर्यावरण वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरवीर सिंह से चंडीगढ़ में मुलाकात कर पर्यावरण एवं वन विभाग से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया।
संदीप खरकिया ने कहा कि राव नरवीर सिंह के वन एवं पर्यावरण मंत्री बनने से प्रदेश भर में एक नई क्रांति आएगी। लगातार मंत्री के प्रयासों से विभाग में नई- नई योजनाएं धरातल पर लागू हो रही है। जिनका लाभ आमजन को लगातार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राव नरवीर सिंह के प्रयासों से पर्यावरण एवं वन विभाग ने लगातार प्रदेश भर में एक मिसाल कायम की है। रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारी भी समय समय पर लोगों की जन समस्याओं का समाधान करवाते है। उन्होंने आम जन को पर्यावरण बचाव मुहिम मेें भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अधिक पौधे लगाएं इससे हमारा पर्यावरण सुध रहेगा एवं वन्य जीवों को सहारा भी मिलेगा। संदीप खरकिया ने कहा कि राव नरवीर सिंह लगातर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतीयों को आगे बढा रहे है और आम आदमी के हितों के लिए भी रोजगार के अवसर मुहैया करवा रहे है।