राजनीति

दीपावली दीपों का पर्व है, दीये या मोमबती जलाकर मनाना चाहिए: बीके सुमित्रा

भिवानी, 11 नवंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में शाखा प्रबंधक राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन के सानिध्य में दीपावली पर्व पर ब्रह्मावत्सों का आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंच संचालन बीके आरती बहन ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने मोमबत्ती जलाकर किया। मीडिया प्रभारी बीके धर्मवीर ने बताया कि समारोह के दौरान नन्ही बालिका कुमारी राघवी ने सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या में लौटने पर वहां के लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए इसे दीपों का पर्व भी कहते हैं। प्रदुषण व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमें इस दिन पटाखे नहीं चलाने चाहिए तथा न ही चाईनिज लडिय़ों का प्रयोग करना चाहिए।  इस अवसर पर बीके भीम, बीके रामनिवास, बीके शुभम, बीके ओमप्रकाश समेत अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button