राज्य

थाना शहर पुलिस भिवानी ने विदेश में वीजा लगवाने व वर्क परमिट के नाम पर ₹ 12 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।*

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।

(Bhiwani)पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री नीतीश अग्रवाल भा०पु०से० के द्वारा जिला पुलिस को आम जनता से धोखाधड़ी कर विदेश में भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस भिवानी ने विदेश भेजने व वर्क परमिट लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विजयनगर भिवानी निवासी एक महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बतलाया कि आरोपी के द्वारा उनकी भतीजी को विदेश भेजने व वहां पर वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल ₹ 12 लाख उनसे लिए गए थे। लेकिन रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो उनकी भतीजी को विदेश भेजा और पैसे वापस भी नहीं किए थे। जो इस शिकायत पर पुलिस ने अभियोग संख्या 91 दिनांक 14. 03.2024 धारा 420, 406 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना शहर भिवानी में दर्ज किया था।
प्रबंधक थाना शहर भिवानी निरीक्षक सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बतलाया कि अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी की टीम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने विदेश भेजने व वर्क परमिट लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को दिनांक 18.11.2024 को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान  विनायक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी घोसियान चौक, भिवानी के रूप में हुई है।*
*पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था।*
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई वहीं आरोपी से ₹ 20,000/- बरामद किए गए हैं।
आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button