भिवानी, 09 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता शंकर धुपड ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सदस्य मीना परमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, केशव मंडल अध्यक्ष राजेश जांगड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, धीरज सैनी, विशालजीत सिंह, अशोक यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर शंकर धूपड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए भिवानी जिला में अढ़ाई लाख से अधिक नए सदस्य जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडऩा और संगठन को और अधिक मजबूत करना है। धूपड़ ने कहा कि जिस गति से सदस्यता अभियान चल रहा है, उन्हे पूरा विश्वास है कि ना केवल भिवानी जिला, बल्कि प्रदेश भर में लाखों लोग पार्टी से जुड़ेंगे। धूपड़ ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति भाजपा से जुडऩा चाहता है तो वह टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस मौके पर प्रदेश सदस्य मीना परमार ने कहा कि आमजन भाजपा के विचारों से जुड़ें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी डेढ़ महीना चलेगा और आने वाले समय में भाजपा एक बड़ा टारगेट अचीव करेगी। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने विकसित राष्ट्र और विकसित हरियाणा बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और अंत्योदय के संकल्प और नॉन-स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे ध्येय को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं। विधायक ने कहा कि प्रत्येक जन की सक्रिय भागीदारी से ही हम मिलकर समृद्ध, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण कर सकेंगे।
Related Articles
जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा अन्न स्टॉक सीमा के नियमों का करें पालन अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त महावीर कौशिक
1 day ago
हालात खनौरी बॉर्डर किसान आंदोलन : 20 महीने से धरना दे रहे 80 साल के किसान जग्गा सिंह की मौत, जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बेहद नाजुक
5 days ago
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा की बडी घोषणा एक अप्रैल से किसी भी स्कूल में नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी
5 days ago
स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सीम नायब सैनी ने किया इंडोर GYM का उद्घाटन
5 days ago
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन समस्याओं के समाधान की जानकारी लेने के लिए मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक।
6 days ago
Check Also
Close