LifestyleReligious and Culture

प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है छठ पूजा : ठाकुर विक्रम सिंह

जुई नहर पर धूमधाम से मनया गया छठ पर्व

भिवानी, 07 नवंबर : जनकल्याण संगठन द्वारा स्थानीय टीआईटी कॉलोनी जुई नहर पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छठ पूजन उत्सव मनाने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। इस दौरान विधि-विधान के साथ गीत के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे तथा लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि छठ पूजा प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है। इस पर्व में व्रती महिलाएं शुद्ध प्रसाद बनाती हैं, जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोग सडक़ और घाटों की सफाई करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है तथा पूरा समाज इससे जुड़ता है। यह पर्व त्यौहार सामूहिकता का दर्शन है। इस पर्व पर अंत: और बाह्य शुद्धि होती है। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि जल से अघ्य दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी समाज देश-दुनिया में, जहां भी है, वहां छठ पर्व मनाते है। इस अवसर पर श्याम भगत जी, ओमपाल सिंह, उदयवीर सिंह, अमरनाथ, दीलिप, चिंटू, विशालजीत सिंह, पार्षद महाबीर देवसरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button