राजनीति
गौशालाओं के विकास के लिए सरकारी खजाने लबालब- वाल्मिकी
विधायक बिसम्बर वाल्मीकि ने गांव खरक में गौशाला शैड का किया उदघाटन
बवानी खेड़ा।
विधायक बिसम्बर वाल्मीकि ने कहा कि गौशाला में जरूरत के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। गौशालाओं के विकास के लिए सरकारी खजाने लबालब है। गायों के चारे से लेकर गौशालाओं में शैड आदि के लिए सरकार दिल खोलकर बजट जारी कर रही है। गायों की सेवा से बढक़र कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने गौशाला में अपने वेतन से 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।
वे गांव खरक की गौशाला में दस लाख रुपये की लागत से बने शैड का उदघाटन करने के बाद ग्रामीणों से बात कर रहे थे। उनके यहां पहुंचने पर गौशाला प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने विधायक श्री वाल्मीकि को श्री कृष्ण जी का चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों के चारे के लिए अपनी तनख्वाह में से 21 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं भी आगे आए। हर व्यक्ति अपने घर में एक-एक गाय को पाले। गायों की सेवा करके हर व्यक्ति पुण्य का भागी बने।
उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गायों के चारे के लिए राशि भेजकर एक अति पुण्य का कार्य किया है। क्योंकि इस दिन आमजन गायों की सेवा व उनके चारे की व्यवस्था करते है। इससे पहले विधायक बिसम्बर वाल्मीकि ने गायों को गुड़ भी खिलाया।
इस दौरान कार्यक्रम में गऊशाला प्रधान सीताराम, शैलेन्द्र पटवारी, बब्लू चौहान, जयराम महलान, अशोक प्रधान, प्रदीप, अनिल शास्त्री, सीएम विंडो चेयरमैन कमल सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष अशोक खलेरा, मास्टर रामफल वाल्मीकि बोका चांग , सुरेश बागड़ी, डाक्टर बब्लू, सुन्दर सिंह, छोटन सुरेन्द्र सिंह वाल्मीकि, व और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।