देश-दुनियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending
गुस्ताखी माफ! कमल गुप्ता की गोभी खोद गए, मनोहर लाल खट्टरसावित्री जिंदल को मिली ऑक्सीजन
*गुस्ताखी माफ़ हरियाणा*- पवन कुमार बंसल।
मनोहर लाल हिसार आए और एक कुशल और घाघ राजनीतिक की तरह वहां से पार्टी उमीदवार कमल गुप्ता की गोभी खोद गए।
जब उनके कार्यक्रम में एक युवा कार्यकर्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार तो बन रही है लेकिन हिसार से भाजपा प्रत्याशी हारेगा तो मनोहर लाल भड़क गए और उसे पुलिस कमांडो से उठा कर बाहर फेंकवा दिया। मनोहर लाल को तो खुश होना चाहिए था कि कोई कह रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। असल में चूँकि कमल गुप्ता भी पुराने संघी है इसलिए मनोहर लाल उन्हे पसंद नही करते। सी एम रहते मनोहर लाल ने कमल गुप्ता के पंख काटने के लिए हिसार नगर निगम में तेज तर्रार अफसर अशोक गर्ग को प्रशासक लगाया था और जब कमल गुप्ता ने मनोहर लाल के पास गुहार की तो उनका तबादला कर दिया।
दूमछल्ला ! सांसद बेटा भाजपामें है तो मां कहां जायेगी ?बता दें कि हिसार से सावित्री जिंदल आज़ाद उमीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही है। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद है। इशारे इशारे में मनोहर लाल कमल गुप्ता की गोभी खोद गए और सावित्री जिंदल को आक्सीजन दे गए। वैसे भी जब बेटा पार्टी का सांसद है तो चुनाव जीत कर अम्मा कहां जाएगी? |