![](https://onlinedainikbhaskar.com/wp-content/uploads/2024/11/3bwn5-780x470.jpg)
भिवानी, 3 नवंबर। गांव दिनोद भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती धुमधाम से मनाई गई। सतबीर(सत्ता) जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे व धार्मिक रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि दलबीर ढाण्डा ने शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के किए कार्यों का वर्णन किया व उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रार्थना की। शराब व अन्य नशे छोडऩे पर व सुबह की सैर करने, योग साधना करने पर प्रकाश डाला तथा ओउम शब्द का उच्चारण करने से सभी रोग, कष्ट आदि दुर होते है ये जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर नरेश, ओमप्रकाश सुथार, गजानंद जांगड़ा, राजेश जांगड़ा एडवोकेट, श्रीराम जांगड़ा, प्राचार्य राजेन्द्र, सतीश जोशी ठेकेदार ने भी भगवान विश्वकर्मा के जीवन व कार्य शैली पर प्रकाश डाला। पूर्व सरपंच करतार नंबरदार, कमल नंबरदार, मा. अजय तोशाम, नरेश जांगड़ा, राजेन्द्र बीरण, कुलदीप नंबरदार, राज जोगी, सुरेश सामोता, नत्थुराम नंबरदार, लीलूराम जांगड़ा बापोड़ा, मुकेश शर्मा बापोड़ा व विश्वकर्मा विकास संगठन के सदस्य व समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।