राज्य

गैर हाजिर कर्मचारियों का कटेगा वेतन

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में हडक़ंप

भिवानी, 27 नवंबर : बुधवार को नगर परिषद चेयरपर्सन ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उनकी हाजिरी रजिस्टर में गैर हाजिरी लगा दी। साथ ही वेतन काटे जाने के भी निर्देश दिए। नप चेयरपर्सन की इस करवाई से कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। दूसरी तरफ जिन इलाकों में सफाई व्यवस्था सही मिली। उन सफाई कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।
बुधवार नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, अधिकारी विकाश देशवाल व पार्षद विनोद प्रजापति को साथ लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए निकले तथा वार्ड नंबर-25 व 26 का निरीक्षण किया। वहां पर दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिनकी हाजरी रजिस्टर में गैर हाजिरी लगा दी। साथ ही वेतन काटने के भी आदेश दिए गए। नप चेयरपर्सन के निरीक्षण की सूचना के बाद कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। जो कर्मचारी मिले, उनको सफाई व्यवस्था मुकम्मल करने के आदेश दिए। नप चेयरपर्सन ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी कर्मचारी ने सफाई के मामले में कोताही बरती तो उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।

सही सफाई मिली तो थपथपाई पीठ
बाद में नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने शहर के अन्य वार्डो का निरीक्षण किया। उनमें सफाई सही मिली। वहां तैनात कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करने की कही। साथ ही कर्मचारियों से कह की वे लोगों को डस्टबिन में कचरा डालने के लिए प्रेरित करे, ताकि शहर को साफ सुथरा बनाया जा सके।

अवैध प्वाइंटों पर कसा शिकंजा
नप चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोगों व पार्षदों के सहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाए है। सीमित साधन होने के बावजूद शहर को साफ सुथरा बनाया। अवैध कचरे के प्वाइंटों को बंद करवाया, ताकि शहर में जगह जगह कचरा नजर न आए। यह सभी के सहयोग से संभव हो पाया।रात के समय सफाई करवाई जा रही हैं।

क्या कहते चेयरपर्सन प्रतिनिधि
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने नप अधिकारी विकाश देशवाल के साथ वार्ड 25 व 26 का निरीक्षण किया। सफाई देखी, हाजिरी चेक की तो दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनकी गैर हाजिरी लगा दी। साथ ही वेतन भी काटने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। सीमित साधनों से कुछ हद तक सफाई व्यवस्था पटरी पर आ गई है। यह सब सीमित साधनों से संभव किया है। उन्होंने शहर के लोगों से आह्वान किया कि वे सफाई में सहयोग करे।

Related Articles

Back to top button