गाँधी जयंति पर विशेष: गांधी जी समकालीन दुनिया के महानतम मनोवैज्ञानिक थे: प्रो. डॉ. राजकुमार शर्मा
गांधी जी ने भिवानी में ही प्रथम बार अंग्रेज सरकार को शैतानी सरकार कहा

भिवानी, 2 अक्तूबर। एनएनएस राजकीय महाविद्यालय में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्राचार्य. डा. मनजीत सिंह के निर्देशन व कार्यकारी प्राचार्य रणधीर रोहिल्ला के सहयोग से इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. राजकुमार मुंढाल की अध्यक्षता में गांधी जी के जीवन दर्शन पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें डा. राजकुमार ने गांधी जी के जीवन दर्शन के बारे में बताते हुए कहा कि वे सामान्य जन की जरूरतों और भावनाओं के अनुसार सत्ता की कार्यप्रणाली चलाने में विश्वास रखते थे। लेकिन जब अंग्रेजी सरकार ने जनता की भावनाओं को कुचला तो वे सत्य और अहिंसा मार्ग द्वारा उसके खिलाफ हो गए और जनता की भावना के अनुसार अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने की नीति और आंदोलन खड़ा किया। उसी रणनीति के तहत जनता जनार्दन के मानस के आवेग के अनुसार असहयोग आंदोलन के सूत्र तय किए और उनमें जनभावना के अनुसार ही समय-समय पर बदलाव किए। वे जनता के मनो वेग के अनुसार ही आंदोलन के वेग को नियंत्रित व परिवर्तित करते थे। 1920 में असहयोग, 1930 में नमक सत्याग्रह और 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन इसी मनोवैज्ञानिक रणनीति के उदाहरण हैं। भिवानी में राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति जोशिले जुड़ाव के मध्यनजर अक्तूबर 1920 तथा फरवरी 1921 में गांधी जी ने आंदोलन को और ज्यादा मजबूती देने के लिए दौरे किए। यहां करोड़ीमल पार्क में 60 हजार लोगों की भीड़ जिसमें बड़ी संख्या में औरतें भी शामिल थी। गांधीजी को सुना। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रैस में इतनी भीड़ व उसके जोश को देखकर लिखा की एक ग्रामीण शहर में राष्ट्रीयता की उतंग लहर आ गई है। यहीं पर गांधी जी ने पहली बार अंग्रेजी सरकार को शेतानी सरकार कह कर संबोधित किया। इस सभा के संयोजक एके देसाई और पंडित नेकीराम शर्मा द्वारा दर्शकों व नेताओं के बिना खर्चे जमीनी स्लोप पर बैठने की व्यवस्था की सराहना की तथा इससे कांग्रेस द्वारा अधिवेशनों में अपनाने की अपील की। प्रो. राजकुमार ने अपील की कि आज के राजनीतिज्ञों व इतिहासकारों को गांधी जी के इस जनता जनार्दन के मनोभावों तथा राष्ट्रीय मनोकामना दर्शन का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर आरजू सिंह, आरूसी, अलका, आरती, सुमित, राहुल, पंकज, सुनील, नौरत, तन्नु, रविना, साक्षी, मोनिका, ऋतु शर्मा, स्वीटी, सुषमा, कोमल आदि उपस्थित रही।