EducationEucationReligious and Culture
गीता महोत्सव के अंतिम दिन निकाली भव्य शोभायात्रा- डीएमसी महावीर प्रसाद ने गीता पूजन के साथ रवाना की शोभायात्रा
गीता के रंग में रंगा नजर आया शहर
नारनौल, 11 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के तहत आज चामुंडा देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यह यात्रा आईटीआई मैदान में पहुंची। इस दौरान पूरा नारनौल शहर श्रीमद्भगवत गीता के रंग में रंगा नजर आया। सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से जिओ गीता परिवार के सहयोग से निकली शोभा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
गीता महोत्सव के समापन अवसर पर नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मनोहारी झांकियां निकाली गई। ये झांकियां श्रद्धालुओं व धर्म प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सफेद घोड़ों वाली बग्गी पर स्थापित गीता का बाजार में आगमन हुआ तो नागरिकों ने श्रद्धा से नमन किया।
इससे पहले चामुंडा देवी मंदिर में सुबह 11 बजे हवन यज्ञ व गीता पूजन हुआ। इस दौरान गीता के प्रथम श्लोक, मध्यम श्लोक तथा अंतिम श्लोक का पाठन किया गया।
इस अवसर पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कादियान के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
फोटो-नगर शोभायात्रा कार्यक्रम की अगवानी करते डीएमसी महावीर प्रसाद।