बिज़नेस

गणतंत्र दिवस परेड 2024 के चयन के लिए शिविर का आयोजन, 560 कैडेट्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Camp organized for selection for Republic Day Parade 2024, 560 cadets got registered

बीआरसीएम बहल में 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के तत्वाधान में  CATC एवं RDC कैंप का शुभारंभ  कनल रणधीर सिंह के द्वारा किया गया। इस कैंप में रोहतक ग्रुप के 12 यूनिट्स के 206 कैडेट्स ने आरडी सिलेक्शन के लिए तथा 354 कैडेट्स ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैम्प के लिए रजिस्ट्रेशन करवा के अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस अक्षर पर करनाल रणधीर सिंह ने उपस्थित सभी कैडेट्स आनो स्टाफ सभी का अभिनंदन करते हुए इस कैंप की महता के बारे में विस्तार सहित बताया।NCC का उद्देश्य युवा नागरिकों में अनुशासन, चरित्र, भाईचारा, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है। इतना ही नहीं, इसका उद्देश्य उन युवाओं में नेतृत्व के गुणों को जगाना भी है जो राष्ट्र की सेवा करेंगे, चाहे वे किसी भी करियर को चुनें।
यह कैंप हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कैडिटस के लिए एक अद्भुत और स्मरणीय अनुभव का संचार करेगा एवं जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जहां हमें इस कैंप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई कलाएं एवं ज्ञान प्राप्त का अवसर मिलेगा वही हम समाज के लिए बेहतर नागरिक बनने के कर्तव्यों के गुना को भी ग्रहण करेंगे।
कैंप का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रीय सेवा की भावना को जागृत करना और नैतिक मूल्यों के संचार के साथ अपने लक्षण की पूर्ति के लिए सकारात्मक सोच का विकास करना है।सकारात्मक सोच इंसान को खुद के जीवन का प्रबंधक बनना, खुद की ताकत पर विश्वास करना सिखाती है। वही अनुशासन सही दिशा देता है, समय की अच्छी व्यवस्था करता है, दृढ़ता और समर्पण को विकसित करता है। यह व्यक्ति को संयमित रखता है और सामरिक जीवन में नियमितता लाता है। अनुशासन के बिना, व्यक्ति की प्रगति पर प्रतिबंध हो सकता है। अनुशासन एक महत्वपूर्ण गुण है जो हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है।
करनल रणधीर सिंह जी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट समय प्रबंधन जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाने में मदद करता है। बेहतर समय प्रबंधन हमें अपने काम को तेज़ी से और कुशलता से करने में मदद करता है। प्रबंध लोगों के प्रयत्नों एवं समान उद्देश्य को प्राप्त करने में दिशा प्रदान करता है। इस प्रकार से प्रबंध यह देखता है कि कार्य पूरे हों एवं लक्ष्य प्राप्त  किए जाएँ कम-से-कम साधन एवं न्यूनतम लागत पर हो। करनल रणधीर सिंह ने इस कैंप के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स में एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आह्वान किया और कैंप में सभी के सहयोग को प्रेषित बताया।

Related Articles

Back to top button