Crime
गढ़वा खरकड़ी में खेत में व्यक्ति की हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
थाना सिवानी पुलिस गांव गढ़वा खरकड़ी में खेत में व्यक्ति की चोट मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।*
*पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को किया बरामद।*
*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस* के द्वारा जिले में संगीन वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार के लिए जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
राजकुमार पुत्र सरदारा गांव गड़वा खरकड़ी ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि दिनांक 01.07. 2023 को अपनी पत्नी व अपने पिता सरदारा के साथ खेत में कम कर रहे थे। जो शाम के समय राहुल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खेत में आया जो सभी ने अपने हाथों में लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लिए हुए थे। जिन्होंने आते ही शिकायतकर्ता के पिता सरदारा के ऊपर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी व डंडा से हमला कर दिया था और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद परिजनों के द्वारा सरदारा को उपचार के लिए निजी अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों के द्वारा सरदारा सिंह को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। जहां पर दिनांक 07.07.2023 को सरदार सिंह की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिवानी में दर्ज किया था।
दिनांक 17.09.2023 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी के उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने खेत में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी को गांव गढ़वा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नीरज पुत्र बलवान सिंह निवासी गढ़वा थाना सिवानी, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
*जांच इकाई के द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।*
जांच इकाई के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बतलाया कि मृतक के परिवार के साथ पुरानी रंजिश है। वहीं कुछ दिन पहले उसकी माता के साथ शिकायतकर्ता पक्ष का झगड़ा हो गया था। जिसके चलते सरदारा पर हमला किया था।
आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।