क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता, हलके के प्रत्येक गांव में दी जाएगी फ्री बसों की सुविधा : जयभगवान आंतिल

हेमंत कुमार खरखौदा/
राई विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल ने जनसम्पर्क अभियान को तेज करते हुए कई गांवों व कालोनियों में प्रचार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसान व कमेरे वर्ग के सम्मान के लिए वह सदैव आगे रहेंगे और राई हलके में इतना विकास कराएंगे कि भाजपा वाले सोच भी नहीं पाएंगे। महिलाओं के लिए हलके में चलाई गई फ्री बसों की सुविधाओं को और बढ़ाने का लोगों से उन्होंने वायदा किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल ने कहा कि वह राजनीति में सिर्फ जनता की सेवा करने के लिए आए हैं, उन्होंने कोई कोठी बंगले नहीं बनाने और न ही कोई कारखाने चलाने हैं। उनकी लड़ाई सिर्फ गरीब, किसान, महिलाओं व कमेरे वर्ग से संबंध रखने वाले लोगों के सम्मान की है और वह इन सभी के सम्मान के लिए सदैव आगे रहकर काम करेंगे। जयभगवान आंतिल ने आगे कहा कि उनके सामने जो भाजपा प्रत्याशी है वह काफी पैंसो वाली है, लेकिन लोगों की सेवा करने का जिगरा नहीं है। भाजपा प्रत्याशी का सभी को पता है कि वह चुनावों के दौरान ही अपने घर से बाहर निकलती है। इसके बाद जनता की सुध नहीं ली जाती। अब जनता ने यह तय करना है कि कौन उनके बीच में रहकर उनकी सेवा करता है। जयभगवान आंतिल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उनको विधायक बनने का सौभाग्य मिला तो हलके में इतना विकास किया जाएगा कि ये भाजपा वाले सोच भी नहीं पाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह उन्हीं के अंदर रहा है, ग्रामीणों के बीच पला है सदैव उनकी सेवा के लिए खड़ा मिला है और आगे भी वह अपने इसी सिद्धांत पर चलते हुए जनता के बीच रहेगा। जनता से मिले आशीर्वाद को कम नहीं बल्कि बढ़ाने के लिए वह काम करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा वाले एक बार वोट लेने के लिए जनता के बीच पहुंचते हैं और बाद में ढूंढने से भी नहीं मिलते। कई गांव के ग्रामीणों ने अपने गांवों के हालातों व समस्याओं के बारे में अवगत कराया तो कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि एक बार उनको वोट देकर ताकत बढ़ा दो और फिर गांवों में विकास की रफ़्तार देखना कितनी तेजी से बढ़ती है और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा। कई गांवों के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल को एकतरफा समर्थन देते हुए कहा कि उन्होंने जनता के बीच में रहने वाला और उनके सुख दुःख में शामिल होने वाला चाहिए। जयभगवान आंतिल ने बख्तावरपुर, बहाल गढ़ मार्केट, कुमासपुर, मुरथल व आर.के. कालोनी में अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि व 36 बिरादरी के हित में काम करने की सोच से यहां तक बढ़ा है और आगे भी इसी मुहिम को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।