भिवानी, 11 जनवरी। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों के रोजगार की गारंटी का वायदा किया था। लेकिन अब इन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को उनके पद से हटा रही है। यह बात कांग्रेस महिला विंग की पूर्व प्रदेश महासचिव सविता मान ने कौशल रोजगार कर्मचारियों को हटाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कही। सविता मान ने कहा कि सिंचाई विभाग में हाल ही में करीब 300 से अधिक डी ग्रुप के तहत हेल्पर, बेलदार और चपरासी की स्थायी नियुक्ति की है। इन नियमित कर्मचारियों के मिलने के बाद सिंचाई विभाग में पांच साल से कम समय से लगे कौशल रोजगार कर्मचारियों हटाया गया है। विभाग मुख्यालय से सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग में कौशल रोजगार निगम के तहत व आउट सोर्सिंग नीति के तहत लगे कर्मचारियों को विभाग में नए भर्ती किए गए ग्रुप डी के आने के कारण कार्य मुक्त किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। मुख्यालय से अधिकारियों के समक्ष उन्हें हटाने का पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि वे कौशल रोजगार से हटाए गए कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। किसी भी तरह के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी के सिंचाई विभाग के पास यमुना जल सेवाएं परिमंडल में 160 हेल्पर, 115 के करीब बेलदार, चपरासी सहित करीब 300 से अधिक कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। अब इन कर्मचारियों को अभी डिविजनों में तैनाती देने का काम चल रहा है। ऐसे में कौशल रोजगार के तहत लगाए गए कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मुख्यालय से पत्र जारी होने के बाद कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को रोजगार छिन्ने की चिंता सता रही है। जिसके कारण उनके सामने परिवार के पालन-पौषण का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन कर्मचारियों को नियमित करने का वायदा किया था लेकिन अब इन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। ऐसे में इन हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसी भी कर्मचारी को उसके पद से हटाया न जाए।
Related Articles
जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा अन्न स्टॉक सीमा के नियमों का करें पालन अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त महावीर कौशिक
1 day ago
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी*
1 day ago
महाकुम्भ को लेकर रेलवे ने की विशेष तैयारी :महाकुंभ2025 पर मेला स्पेशल रेलसेवाओं में डिब्बो की बढोतरी
1 day ago
उत्तर पश्चिम रेरेलवे ने जारी की सार्वजनिक सुचना : भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित*
2 days ago
करंट से बचने के तरीके बताएं*
2 days ago
Check Also
Close
-
करंट से बचने के तरीके बताएं*2 days ago