ब्रेकिंग न्यूज़

कुश्ती प्रतियोगिता में छाया बालाजी सीनियर सैकेंडरी स्कूल

दो अलग-अलग कुश्ती प्रतियोगिता में बालाजी स्कूल के छात्र विराट ने पाया प्रथम स्थान : रेणुका शर्मा

भिवानी, 16 नवंबर : गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र विराट ने दो अलग-अलग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। पदक विजेता खिलाड़ी विराट का स्कूल स्टाफ सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल संचालिका रेणुका शर्मा व प्राचार्य बजरंग तंवर ने बताया कि 7 व 8 नवंबर को बेरी में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। जिसमें उनके विद्यालय के छात्र विराट ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान व 1100 रूपये की नगद राशि बतौर सम्मान मिली। इसके अलावा 11 व 12 नवंबर को दिल्ली के पहाडग़ंज में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भी विराट ने प्रथम स्थान व 2100 रूपये का नकद पुरस्कार भी हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि छात्र विराट का दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनके विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय के बच्चे पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भाग ले रहे और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। वहां उपस्थित सभी अध्यापक गण ने खिलाड़ी को जीतने पर शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button