कुरूक्षेत्र गीता जयंती पर हेमंत सैनी ग्रुप कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
भिवानी, 12 दिसंबर। कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव में भिवानी से हेमंत सैनी ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। हेमंत सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह पर कुरुक्षेत्र में देशभर से विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी-अपनी संस्कृति को बड़े भव्य रूप से प्रस्तुति किया। जिसमें भिवानी से सोमवीर एवं उनके सहयोगी हेमंत सैनी ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों व अतिथिगणों को आकर्षित किया। जिसकी सभी ने सराहना की।
इस कार्यक्रम में अवसर प्रदान करने पर सभी कलाकारों ने कला एवं संस्कृति कार्य विभाग का आभार जताया और कहा कि जिन्होंने गीता जयंती कुरुक्षेत्र में उन्हें अपनी संस्कृति दिखाने का एवं हरियाणवी संस्कृत का प्रचार प्रचार करने का मौका दिया। यहां की समृद्ध लोक कला, परंपराएं, और संस्कृति ने सभी का दिल जीत लिया। कुरुक्षेत्र गीता जयंती में दिखी हरियाणवी लोकनृत्य, संगीत और कला की अद्भुत झलक, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शानदार प्रस्तुति ने हरियाणवी संस्कृति की असली पहचान को दुनिया भर में प्रस्तुत किया। कलाकारों के किरदार में नेहा मालिक, काजल ,पूजा, अर्चिता प्रियंका ,सुरभि , कविता, अनु, हिमांशु, अमन, अजय, भावना ने हरियाणवी संस्कृति नृत्य की प्रस्तुतियां दी।