खेलबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट की पहली हरियाणा कोर्ट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन

भिवानी। जींद टीम की अध्यक्षता में आयोजित क्रिकेट की पहली हरियाणा कोर्ट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें हरियाणा के चार जिलों कैथल, जीन्द, हिसार व भिवानी के जिला न्यायालय के कर्मचारियों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हिसार व भिवानी न्यायालय की टीम के बीच खेला गया जिसमें हिसार की टीम इस लीग प्रतियोगिता में विजेता रही वहीं भिवानी न्यायालय की टीम उपविजेता रही। भिवानी न्यायालय की टीम के कप्तान शमेन्द्र रावत व टीम के अन्य सदस्यों ने आज ट्रॉफी जिला व सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया को भेंट की। इस अवसर पर श्री चालिया ने टीम को शुभकामनाएं दी।