ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज करेंगे 38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन एवं विरासत मंत्री अरविंद शर्मा की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
हरियाणा की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्रन

चंडीगढ़, 6 फरवरी – हरियाणा के सूरजकुंड में 7 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आज आगाज़ होगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 7 फरवरी को सुबह 10 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह मेला कला एवं संस्कृति का नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इतिहास रचेगा। मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से कहीं अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश दो थीम राज्य हैं। मेले में पर्यटकों को अन्य प्रदेशों के साथ-साथ इन थीम प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती कला रामचंद्रन ने गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेले के माध्यम से हरियाणा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने में सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला बन चुका है, जो भारत की समृद्ध कला परंपराओं को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि 38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला महज एक प्रदर्शनी नहीं है बल्कि यह कारीगरी, विरासत और वैश्विक एकता का उत्सव है। इस मेले को लेकर सभी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, पर्यटकों को यहां पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से मेले की हर गतिविधि की निगरानी रहेगी।

इस बार 42 देशों के 648  प्रतिभागियों की होगी भागीदारी

प्रधान सचिव ने बताया कि इस बार मेले की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी अभूतपूर्व होगी। मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे,

Related Articles

Back to top button