ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने बब्बू और उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होने पर किया स्वागत ।

सिटी क्लब के प्रधान अशोक मैहता बब्बू सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

कुरुक्षेत्र,(राणा) भाजपा को आज उस समय गहरा झटका लगा जब सिटी क्लब के प्रधान अशोक मैहता बब्बू ने अपने सैंकड़ों समर्थकों व परिजनों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। अशोक मैहता बब्बू को राज्यमंत्री सुभाष सुधा का विश्वास पात्र माना जाता था। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अशोक मैहता तथा उसके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि मैहता के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस ओर अधिक मजबूत होगी। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। अशोक मैहता ने कहा कि वह अपने परिजनों मिक्की मैहता, स्वीटी मैहता और अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उनकी पूरी टीम कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए तन मन धन से समर्थन देगी। अशोक अरोड़ा ने इन सभी का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।

थानेसर हल्के की जनता भी भाजपा के दस वर्ष के कुशासन से दुखी है। हर वर्ग परेशान है, जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ करके कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। प्रदेश में भाजपा का सूपडा साफ होगा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसी के साथ साथ अशोक अरोड़ा का चुनाव अभियान दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड 7 के अंतर्गत आने वाने मोहननगर, लायलपुर बस्ती और विशिष्ट कॉलोनी में निवर्तमान पार्षद राधेश्याम वधवा के साथ मिलकर डॉर टू डॉर संपर्क किया और अशोक अरोड़ा को भारी बहुमत से जीताने की अपील की।

अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा भी अपनी युवा टीम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और घर घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष मेमतदान करने की अपील कर रहे हैं। नामांकन पत्र भरते समय अशोक अरोड़ा के समर्थन में उमडे जनसैलाब से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को है। कांग्रेसी कार्यकर्ता टोलियां बनाकर डॉर टू डॉर संपर्क अभियान चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button