कांग्रेस की सरकार बनते ही 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवा को पेंशन,6 हजार रूपये 500 रूपये में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के प्लॉट देने का किया जाएगा कार्य:प्रियंका गांधी ,देखिए प्रियंका गाँधी को लाइव वीडियो देखिए क्या कहा प्रियंका ने

भिवानी:-प्रियंका गांधी ने लगाया भाजपा पर अडानी व अंबानी जैसे उद्योगपतियों के पक्ष में नीतियां बनाने का आरोप
प्रियंका गांधी बवानीखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए विजय संकल्प रैली में पहुंची थी
प्रियंका गांधी ने फैमिली आईडी, बेरोजगारी, पेपर लीक व नशे के मुद्दे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार की खामियां गिनवाई
अग्निवीर जैसी योजनाओं ने युवाओं के स्थायी रोजगार के रास्ते किए बंद : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा : हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवा को 6 हजार रूपये पेंशन, 500 रूपये गैस सिलेंडर, 100-100 गज के प्लॉट देने का किया जाएगा कार्य
दीपेंद्र हुड्डा ने भी किया विजय संकल्प रैली को संबोधित
कहा : महंगाई, अपराध, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कांग्रेस की बनाएंगे सरकार