बिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ओड समाज की अनदेखी से क्षुब्ध सुरेश ओड ने भाजपा के पदों से दिया इस्तीफा

भिवानी, 05 सितंबर : विधानसभा चुनाव को लेकर हालही में भाजपा ने प्रदेश की 67 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश भाजपा पर ओड समाज की अनदेखी से क्षुब्ध भाजपा नेता सुरेश ओड ने भाजपा के पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक को सौंपा। इस मौके पर सुरेश ओड ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए भाजपा की नीतियों एवं उद्देश्यों को साकार करने की पूरी कोशिका की तथा प्रत्येक जन तक भाजपा की नीतियां पहुंचाने का कार्य किया। लेकिन इसके बावजूद भी हालही में विधानसभा चुनाव की टिकट वितरण में भाजपा ने ओड समाज की अनदेखी की है। जिससे उन्हे काफी दुख पहुंचा है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओड समाज के हितों एवं भविष्य से पूरी तरह से खिलवाड़ किया है। ओड ने कहा कि भाजपा के पदों से उनका इस्तीफा नेतृत्व को स्पष्ट संदेश है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं व अधिकारों को पूरी तरह से समझना और सम्मानित किया जाना चाहिए। ओड ने कहा कि अब जल्द ही ओड समाज की प्रदेश स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमे समाज द्वारा जो निर्देश उन्हे दिए जाएंगे, उसका वे पालन करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button