ब्रेकिंग न्यूज़

एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

स्व. जवाहर लाल नेहरू को जाना जाता है आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर : मनजीत लांग्यान

भिवानी, 14 नवंबर : पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को एनएसयूआई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने स्व. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा राष्ट्र की तरक्की में उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्हें बच्चों से अत्यधिक प्रेम था और वे चाहते थे कि सभी बच्चे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और एक उज्जवल भविष्य प्राप्त करें। उनके प्रति बच्चों के इस प्रेम और उनके बच्चों के प्रति इस गहरे स्नेह के कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लांग्यान ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय समाज को एक आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विजय कांगड़ा व कामना यादव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का योगदान भारतीय समाज, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में आज भी महसूस किया जा सकता है। उनके द्वारा स्थापित संस्थान और विचारधाराएं भारत के विकास में आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर गरिमा, कशिश, सम्राट, जतिन, रोहित, दीपक मोहित, लोकेश, दिनेश, विकास, अनामिका, रीतिका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button