आरक्षण वर्गीकरण नोटिफिकेशन जारी करने पर सीएम का जताया आभार
भिवानी, 15 नवंबर। स्थानीय नेहरू पार्क में डीएससी समाज की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थितजनों ने अनुसूचित जाती में सरकार द्वारा वर्गीकरण करके 10 प्रतिशत वंचित अनुसूचित जाती को नौकरियों में आरक्षण देने पर नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दिल से आभार जताता है। आज तक वंचित अनुसूचित जाती समाज की सुध लेने वाला कोई नहीं था। 18 साल का संघर्ष बित जाने पर भाजपा सरकार ने इनकी आवाज सुनी, मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार ने उनकी मांग को जायज मानते हुए इस आरक्षण को लागू कर दिया है। जिससे की वंचित अनुसूचित जाती के लोगों का उत्थान होगा। इस अवसर पर रामेश्वर गोलागढ़, करनैल बागड़ी, करतार बड़ेसरा, दिलेर खटीक, शिवकुमार बोस, कुलदीप सुरलिया, रमेश पचेरवाल, सुरेश डुलगच, बलबीर तंवर, डा. विनोद, आनंद तंवर, प्रवीन मास्टर, विनोद कुमार डुलगच, आकाश बागड़ी, सोरभ बागड़ी, सुरेश गुजरानी, राजेश सरपंच, अनिल कांगड़ा, कमल प्रधान कांगड़ा, अर्जुन प्रधान, सुरजीत लोट समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।