ब्रेकिंग न्यूज़

आध्यात्म से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है: उपायुक्त महावीर कौशिक

भिवानी, 9 दिसंबर। हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर उस परमपिता परमात्मा को अवश्य याद करना चाहिए। जिसने हमें यह जीवन दिया है उसका हमें आभार जताना चाहिए।

यह बात उपायुक्त महावीर कौशिक ने हुडा पार्क के सामने आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव के पहले दिन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन की देख रेख में लगाई गई आध्यात्मिक स्टॉल का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आध्यात्म से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। हमें कुछ समय के लिए योग ध्यान अवश्य लगाना चाहिए। राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने चित्रों के माध्यम से आगुंतकों को योग व आध्यात्म के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान बीके आरती ने भी उपस्थितजनों को आध्यात्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे आध्यात्म के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए सेंटर पर जा कर 7 दिवसीय कोर्स अवश्य करें। इस अवसर पर मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्मावत्स भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button