राजनीति

आदित्य एल-1 की सफल लांचिंग के लिए सैलजा ने दी इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चांद पर फतेह के दस दिन बाद भारत ने मंगलवार को सूर्य मिशन-आदित्य एल-1 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो हर भारतीय के लिए गौरवान्वित कर देने वाला पल है। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि इसरो के महान वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की अभूतपूर्व सफलता के बाद सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 की सफलतापूर्वक लांचिंग की है। भारत के पहले सौर मिशन की सफल लांचिंग से पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका मिला है, इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत और उनकी लगन को बार-बार सलाम।
फोटो सैलजा

Related Articles

Back to top button