अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत
राजेंद्र कुमार
सिरसा। सिरसा की अनाज मंडी में आगामी 18 जून को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। रैली की गतिविधियों के संचालन के लिए रैली कार्यालय की स्थापना की गई है। रैली कार्यालय का विधिवत उद्घाटन पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू,संयोजक व सासंदसुनीता दुग्गल,पूर्व मंत्री विपुल गोयल व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा द्वारा संयूक्त तौर पर किया गया। कार्यालय में बैठकर प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने रैली की गतिविधियों को चला रहे हैं।
अनाज मंडी में प्रस्तावित रैली के पंडाल को तैयार करने का जिम्मा गुडगंाव की एक निजी कंपनी के पास है। बनते बिगड़ते मौसम के बीच वाटर प्रूफ शेड लगाया जा रहा है। बारिश का पानी न टपक सके इसलिए पुराने शेड की टूटी चदरों को कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बदला जा रहा है। मंडी में तीन बड़े पंडाल तैयार किये जा रहे हैं,जिनमें एक से मुख्य वक्ता का सीधा संवाद होगा वहीं दो शेड में बड़ी स्क्रीनों से भीड़ सुन व देख सकेगी। बरसों पुराने बिजली के खंबों व तारों को पूर्णत्या बदला जा रहा है। हवाई अड्डा से अनाज मंडी तक रोड़ को ओर चोड़ा कर नये सिरे से निर्मित किया जा रहा है। कें्रद व राज्य सरकार की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी पल पल की गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला,बिजली मंत्री रणजीत सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा व सासंद सुनीता दुग्गल निरंतर गावों व शहर में लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। गोबिंद कांडा ने बताया कि गांव शहर के लोगों में शाह की रैली को लेकर उत्साह है। भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी। मुख्य मंच से कें द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा संगठन के महामंत्री रविंद्र राजू,पूर्व मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य,जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, संदीप जोशी,पूर्व विधायक मक्खन सिंगला कार्यालय में बैठकर सभी तैयारियों व भीड़ को लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। कार्यालय में ही मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है।