अपने दादा व माता की तरह ही प्रदेश भर में समान विकास करवाएंगी श्रुति चौधरी : जयसिंह वाल्मीकि
भिवानी, 17 अक्तूबर : हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई तथा नायब सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान नायब सैनी सरकार में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रुति चौधरी को मंत्री बनाया गया। जिसके बाद श्रुति चौधरी के समर्थकों में खुशी है। श्रुति चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला का विकास पहले भी पूर्व सीएम चौ. बंसीलाल व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने किया था। अब श्रुति चौधरी मंत्री बनने के बाद अपने दादा व माता की तरह ही भिवानी जिला सहित पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करेगी। उन्होंने कहा कि श्रुति चौधरी की सोच से क्षेत्र के विकास की रही है तथा श्रुति चौधरी के मंत्री बनने के बाद भिवानी जिला के लोगों में विकास की उम्मीद जगी है। जयसिंह ने कहा कि अब किरण चौधरी व श्रुति चौधरी हर समस्या का समाधान करेंगी तथा मां-बेटी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की तरह ही प्रदेश भर का एक समान विकास करवाने का काम करेंगी।