HimachalHimachalLifestylerajasthansidhi si baatराज्य

अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले से डीएससम समाज में खुशी

मुख्यमंत्री नायब सैनी के फैसले ने सही मायनों में डीएससी समाज को दिलाया आरक्षण : कृष्ण बेदी

भिवानी, 22 नवंबर : सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति में आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला लागू कर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीएससी समाज के हित में बड़ा कदम उठाया है। जिससे कि अब तक आरक्षण के अधिकार से अछूता रहा डीएससी समाज को सही मायनों में आरक्षण का लाभ मिल पाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा डीएससी समाज के हित में लिए गए इतने बड़े फैसले से खुश डीएससी समाज द्वारा 24 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जींद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अभिनंदन समारोह का निमंत्रण देने के लिए हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भिवानी पहुंचे तथा उन्होंने स्थानीय पंचायत भवन में डीएससी समाज की बैठक को संबोधित कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यो की जानकारी दी। भिवानी पहुंचने पर केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का भाजपा जिला आईटी प्रमुख व कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम आयोजक शिवराज बागड़ी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वर्षो के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कारण डीएससी समाज को यह निर्णायक मिली है। यह डीएससी समाज के लिए हरियाणा में एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को तुरंत प्रदेश में कानून बनाकर लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती में जिला भिवानी की ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी करने के लिए हम सब ने मिलकर एक विशाल कायम करनी है। इस मौके पर भाजपा जिला आईटी प्रमुख व कष्ट निवारण समिति के सदस्य शिवराज बागड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने वायदे अनुसार डीएससी समाज को आरक्षण में वर्गीकरण का तोहफा देकर उनका जीवन स्तर सुधारने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। जो कि भाजपा की जनहित की स्पष्ट सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ अब तक केवल कुछ जातियों को लंबे समय से पूरा लाभ मिल पा रहा था। लेकिन अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण से अब आरक्षण का लाभ उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जो आज भी सबसे अधिक वंचित और पिछड़े हुए हैं। ऐसे में सही मायनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मान के हकदार है। उन्होंने भिवानी के डीएससी समाज से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में 24 नवंबर को जींद में पहुंचे तथा सीएम का आभार जताए। इस अवसर पर विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व ओएसडी सीएम अमरजीत सोलंकी, प्रो. जय नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर व हर्षवर्धन मान, रामस्वरूप, हरिप्रकाश बागड़ी, सुंदरलाल कागड़ा, अशोक बिड़लान, प्रदीप किराड़, भगवानदास कालिया, सुनील सोलंकी, अमरजीत, जयराज बागड़ी, रोहित देवसर, सोनू तालु, प्रदीप राणा, रमेश पचेरवाल, अमित बागड़ी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button